नेशनल डेस्क: भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य सबसे टॉप पर रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड लिया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 61 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘जनता को जाता है श्रेय’
इस मौक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “राज्य ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है तो इसका श्रेय छत्तीसगढ़ की जनता को जाता है।मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की एक नई संस्कृति का निर्माण किया है.।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
