Saturday , 25 July 2026

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की इस बड़ी स्टार का हुआ निधन, रुपाली गांगुली ने कही ये बात

मुंबई डेस्क- टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली की मां का रोल निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस माधवी गोगटे का रविवार को निधन हो गया। माधवी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। माधवी को मुंबई के सेवेन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वह इससे ठीक भी हो रही थीं लेकिन, अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ती गई। 21 नवंबर को मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में उन्होंने 58 की उम्र में अंतिम सांस ली। ऑनस्क्रीन मां के निधन पर रुपाली गांगुली ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने माधवी गोगटे की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर कर लिखा-‘बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि
माधवी ने अनुपमा सीरियल में पहले अनुपमा की मां का रोल निभाया था। बाद में उनकी जगह सविता प्रभुने को ले लिया गया। माधवी की दोस्त नीलू कोहली ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्ती नहीं… मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चली गई। दिल टूट गया है, तुम्हारी अभी जाने की उम्र नहीं थी। Damn Covid।

Read More Stories:

कई सीरियलज में कर चुकी है काम
काश जब तुमने मेरे मेसेज का जवाब नहीं दिया तो मैंने फोन उठाकर तुमसे बात कर ली होती। अब बस मैं पछता ही सकती हूं। माधवी को एकता कपूर के सीरियल कहीं तो होगा’ में सूजल की मां के रोल से लोकप्रियता मिली थी। वह ‘कोई अपना सा’, ‘कहीं तो होगा’, ‘ऐसा कभी सोचा ना था’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी थीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *