Saturday , 25 July 2026

हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद, दिन दहाड़े सामने आ रही चोरी की वारदातें

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के सेक्टर-28 इलाके में महिला डॉक्टर से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बतादें कि, बाइक सवार बदमाश महिला डॉक्टर के गले से चेन खींचकर मौके से फरार हो गए। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फरीदाबाद में बदमाश कितने बेखौफ घूम रहे हैं, ये अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बल्लभगढ़ इलाके में भी अपराध के कई मामले आए सामने

गौरतलब है कि हाल ही में लगातार पिछले कई दिनों से बल्लभगढ़ इलाके में व्यापारियों के साथ लूट ,स्नेचिंग और फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं। वहीं ताजा मामला बीते 23 जुलाई का है जब दिनदहाड़े एक महिला डॉक्टर को बदमाशों ने पहले तो रास्ते में रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वे कामयाब नहीं हुए तो बदमाशों ने उसके क्लीनिक पर आकर महिला डॉक्टर के गले से चेन झपट लिया।



Read This Stories

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना सेक्टर-31 के SHO मनोज का कहना है कि, घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और इस मामले में पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होने कहा कि, सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *