Friday , 11 September 2026

रेप की FIR लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची नाबालिगा, वहीं दे दिया बच्चे को जन्म

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग रेप पीड़िता बलात्कार की शिकायत लिखवाने पहुंची। लेकिन उसी समय उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 14 साल की नाबालिग बच्ची और उसके नवजात बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने थाने में बच्चे को दिया जन्म

मिली जनकारी के अनुसार, मंगलवार को पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ थाने में अपने ही गांव के एक किशोर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाने आई थी। नाबालिग लड़की तभी अचानक जमीन पर बैठ कर प्रसव पीड़ा की वजह से चिल्लाने लगी। महिला पुलिस उसे पुलिस थाने के ही एक कमरे में ले गई। आधे घंटे के अंदर नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया।’ डिलीवरी के तुरंत बाद पीड़िता और उसके बच्चे को महिला कॉन्स्टेबलों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Read More Stories

पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ लिया

इस बीच पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी ने शादी झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार किया। अपनी शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने बीते साल नवंबर और दिसंबर में उससे बलात्कार किया था और उसे पिछले 9 महीने से एफआईआर दर्ज करवाने से भी रोका। आरोपी ने लड़की से वादा किया था कि वह बच्चा जन्म लेने से पहले उससे शादी कर लेगा। हाल में, आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *