Tuesday , 3 November 2026

लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस का शिकंजा, काटे चालान

हरियाणा डेस्क: लॉकडाउन के चलते जहां फरीदाबाद के बाजार पूरी तरह से बंद हैं वहीं मेडिकल स्टोर को छोड़कर राशन की दुकानों को भी सुबह 6:00 से 11:00 तक खोलने की छूट दी गई है। शहर में पुलिस की गश्त लगातार दिन भर चलती रहती है। यहां तक की शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस बेवजह घूमने वालों को सबक सिखा रही सबक

वहीं शहर के अंदरूनी हिस्सों में थाना और चौकी की पुलिस बेवजह घूमने वालों को सबक सिखा रही है यहां तक की पुलिस द्वारा ऐसे लोगों से उठक बैठक भी करवाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी श्री कृष्ण ने बताया की उनके द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है लेकिन ज्यादातर वाहनों में या तो मरीज होते हैं या फिर कोई दवाई लेने जा रहा होता है। लेकिन अगर कोई बेवजह घूमता हुआ  मिलता है तो बकायदा चालान काटे जाते हैं।

एनआईटी फरीदाबाद के 1 और 2 नंबर चौकी क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है। लॉक डाउन के  दौरान पुलिस वाहनों को रोककर  जांच कर रही है कि कहीं कोई बेवजह तो सड़कों पर नहीं घूम रहा। पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि इलाके के तमाम बाजार बंद है और लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बेवजह इधर उधर जा रहा है तो उस के चालान काटे जा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *