हरियाणा डेस्क: रेवाड़ी शहर में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि, शहर में बदमाश दिन दहाड़े दो लूट की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। बदमाश सबसे पहले एक जूते के शोरूम पर पहुंचते हैं, वहां पिस्टल पॉइंट पर 4 जोड़ी जूते लेते हैं उसके तुरंत 20 मिनट बाद एक आभूषण विक्रेता से 40 ग्राम आभूषण लूट लेते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दिन दहाड़े एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम देना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
पुलिस के हत्थे चढ़े शहर के ही रहने वाले दीपक उर्फ़ दीपू और काला उर्फ़ कालिया दोनों वही आरोपी है जिन्होंने पहले शहर के माता चौक स्थित एक जूते की शॉप से पिस्टल के बल चार जोड़ी जूतें की लूट की वारदात को अंजाम दिया।जिसके बाद शहर के कानोड़ गेट स्थित एक निजी अस्पताल में आये आभूषण व्यापारी से 40 ग्राम सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
