Saturday , 25 July 2026

स्कूल बस ड्रावर की लापरवाही से गई पति पत्नी की जान, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा

गुरुग्राम, 2 अगस्त(सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम में सुबह एक स्कूल बस ने साइकिल सवार दंपत्ति को कुचल दिया। इस हादसे में पति पत्नी दोनों की ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जमकर कर हंगामा करते हुए स्कूल बस में तोड़फोड़ की जिसके कारण करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 7:00 बजे हुआ, जब 45 वर्षीय ग्यासुद्दीन अपनी पत्नी अंजू के साथ साइकिल पर अपनी नौकरी पर जा रहे था तभी पीछे से आई एक स्कूल बस के ड्राइवर ने दोनों को रौंद दिया जसमें ग्यासुद्दीन की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंजू ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा गुरुग्राम के सेक्टर-44 इलाके में हुआ। हादसे के बाद स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए ।

हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ड्राइवर और कंडक्टर के भागने की जानकारी लगते ही भीड़ बेकाबू हो गई और बस में पथराव कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जब लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो गुस्साए लोग सड़क के बीचो-बीच इंसाफ की मांग को लेकर बैठ गए। मृतक दम्पति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और एक निजी स्कूल में स्वीपर की जॉब करते थे। दोनों सुबह अपनी जॉब पर जा रहे थे और इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और स्कूल बस को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है फिलहाल पुलिस ने स्थिति को तो काबू कर लिया है लेकिन सवाल फिर वही है कि आखिरकार स्कूल बसों की रफ्तार पर लगाम कब लगेगी ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *