Sunday , 26 July 2026

हरियाणा के स्कूलों में 21 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

HSSC ग्रुप-डी की परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने 21 अक्टूबर शनिवार को राज्य के 17 जिलों के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको लेकर सभी 17 जिलों के अधिकारियों को ऑर्डर जारी किया है। ऑर्डर में कहा कहा गया है कि हरियाणा में 21 व 22 अक्टूबर को CET की परीक्षा कराई जाएगी, जिसके लिए इन सभी जिलों में सभी स्कूल बंद रहेंगे।
HSSC की ओर से राज्य के इन सभी 17 जिलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला जिले शामिल हैं। इन जिलों के सभी स्कूल आगामी 21 व 22 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *