Saturday , 25 July 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस: हरियाणा CM और BJP अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, कहा – 370 हटाकर पूरा हुआ उनका सपना

चंडीगढ़, 23 जून 2025 – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर पुष्प अर्पण कर नमन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान और उनका राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा, “डॉ. मुखर्जी का संकल्प था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे। उनके प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में परमिट प्रणाली समाप्त हुई और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाकर उनका सपना साकार हुआ है।”

इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जो राष्ट्रवाद की मशाल जनसंघ के माध्यम से जलाई, वही आज भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बन गई है।

बड़ौली ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ा रहे हैं। ‘एक देश, एक विधान, एक निशान’ का जो सपना उन्होंने देखा था, उसी रास्ते पर आज का भारत अग्रसर है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *