Saturday , 25 July 2026

हरियाणा के इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश, जानें क्या कहता है मौसम विभाग ?

हरियाणा में आज मौसम बेहद खराब रहेगा। मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है। उत्तरी हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं। दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व में महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रेवाडी शहर में मानसून की बारिश शुरू हो गई है.। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। अब बारिश से हालात खराब होने लगे हैं. जगह- जगह सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। तापमान में गिरावट तो आई है लेकिन दिन में निकल रही तेज धूप के कारण उमस बरकरार है।


हरियाणा में घग्गर और यमुना नदियों का पानी 80 और गांवों में घुस गया है. करीब 1,378 गांव बाढ़ और राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित है। आपदा से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 अभी भी लापता हैं.। सरकार अब राज्य में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में प्रभावित जिलों के डीसी से रिपोर्ट मांगी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *