Saturday , 25 July 2026

Panipat : सुधीर शर्मा पानीपत ग्रामीण व वीरेंद्र शर्मा बने ब्राह्मण सभा के शहरी अध्यक्ष

सुधीर शर्मा को पानीपत ग्रामीण का प्रधान नियुक्त किया गया। गंगाराम शर्मा व शिव कुमार शर्मा को पानीपत ग्रामीण हलके का उप प्रधान नियुक्त किया गया। रणदीप भापरा को युवा विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। अमित नौल्था व सुनील जोशी को युवा विंग का उप प्रधान नियुक्त किया गया। वीरेंद्र शर्मा को पानीपत शहरी का प्रधान नियुक्त किया गया। बबलू शर्मा को शहरी हलके की युवा विंग का प्रधान बनाया गया। अनिल शर्मा को उप प्रधान बनाया गया। राम निवास ग्वालडा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वकील राजेश शर्मा, नरेश अत्री, दीपक मुदगिल व वकील सोमदत्त शर्मा को ब्राह्मण सभा का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। मास्टर भगवान दास को समालखा हलके व प्रदीप गौतम को इसराना हलके का प्रधान नियुक्त किया गया।मंच संचालन प्रदीप शर्मा कवी व अनिल शर्मा ने किया। सभी पदाधिकारियों को पगड़ी व पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण सभा प्रधान सतीश शर्मा ने समाज के लोगो को संबोधित करते हुए समाज को जोड़ने व भाईचारा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने समाज के बच्चों व नौजवानों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व खेलो पर जोर देने की बात कही। इस सभा में ब्राह्मण समाज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *