हरियाणा डेस्क- हरियाणा के बहादुरगढ़ से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। फायरिंग में आरोपी के बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, परिवार के अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शराब पीकर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां
जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के वत्स कॉलोनी में विजय नाम का एक शख्स शराब के नशे में अपने बड़े भाई राजेंद्र के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में आरोपी के बड़े भाई की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटों का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। गोली चलने की आवाज पर बीच-बचाव करने आए दो पड़ोसी भी घायल हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक राजेंद्र की बेटी तनु घर के अंदर वाले कमरे में थी इसलिए वो बच गई।
Read More Stories:
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तनु ने जब बाहर आकर देखा तो उसके पिता दम तोड़ चुके थे और मां- भाई गंभीर रूप से घायल थे। तनु ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हत्याकांड को लेकर डीएसपी ने बताया कि, आरोपी की पहचान राजेंद्र के छोटे भाई विजय के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले कई दिनों से आरोपी का राजेंद्र के साथ जमीन-जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के लाइसेंसी पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी विजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
