भोपाल डेस्क- भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक युवक को बिना पूछे समोसे उठाना महंगा पड़ गया और उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। मामला भोपाल के शंकर नगर का है। मामला इतना बढ़ गया कि, दुकानदार और उसके बेटे ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे डंडा सिर पर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डंडा सिर पर लगने से युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक, जब विनोद अहिरवार 40 साल अपनी मोटरसाइकिल से नशे की हालत में अपने ही मोहल्ले की चाय नाश्ते की दुकान पर पहुँचा और बिना पूछे समोसे की ट्रे से समोसा उठा लिया था। दुकानदार के द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले तो जमकर वाद विवाद हुआ और फिर हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान दुकानदार हरि सिंह अहिरवार के पुत्र सीताराम अहिरवार ने पास रखा बांस का डंडा मृतक विनोद के सिर पर मार दिया।
Read More Stories:
अस्पताल में मृत्यु
जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल में विनोद की मृत्यु हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने देर रात मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हरि सिंह और सीताराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में उपयोग किए गए डंडे को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में मृतक और आरोपी दोनों की एक ही मोहल्ले में रहते हैं और पूर्व में उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं पाई गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
