चंडीगढ़, 17 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ₹2.05 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल के ₹1.89 लाख करोड़ से अधिक है। इस बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा और रोजगार पर खास ध्यान दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बजट 2025: कौन-से बड़े ऐलान हुए?
1. छात्राओं के लिए 1 लाख की ‘कल्पना चावला छात्रवृत्ति’
हरियाणा सरकार ने विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को ₹1 लाख वार्षिक स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
2. गरीब छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ
परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होने पर कॉलेज में BSc कोर्स कर रही छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।
3. 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
सरकार ने हर साल 50 लाख नई नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। गुरुग्राम और पंचकूला को AI हब बनाने की घोषणा भी हुई।
4. ओलंपिक मेडलिस्ट को 10 लाख का बिजनेस फंड
हरियाणा से ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
5. महिला डेयरी किसानों को ब्याज मुक्त लोन
महिला डेयरी किसानों को ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। बागवानी नीति और मोरनी हिल्स में कृषि परियोजना शुरू करने की भी घोषणा की गई।
6. किसानों को ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज
हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ₹1 लाख तक का कृषि कर्ज बिना ब्याज के देने का ऐलान किया।
7. ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू होगी
महिलाओं को ₹2100 महीना आर्थिक सहायता देने के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” को लागू किया जाएगा, जिसके लिए ₹5000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
8. नशे के खिलाफ बड़ा कदम
हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ कड़ा कानून लाने जा रही है। ‘नशा विरोधी प्राधिकरण’ गठित करने के लिए ₹10 करोड़ का बजट रखा गया है।
9. महिलाओं को मुफ्त लोन, स्टार्टअप को बढ़ावा
राज्य की महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की गई है। स्टार्टअप्स के लिए ₹2000 करोड़ का फंड बनाया जाएगा, जिससे निजी निवेशकों को भी आकर्षित किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
