राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बाड़मेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक युवक के फोन कॉल और ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। आरोप के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना वीडियो बना लिया था। इसके बाद से ही आरोपी नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने पानी के टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पानी की टंकी में कूदने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली, उसे निकालकर अचेतावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
Read More Stories:
रेप कर फोटो ले लिए, और वीडियो बनाए
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि, 16 साल की बेटी 10वीं की छात्रा थी। आरोपी उसे पिछले 1 साल से कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था। आरोप है कि, शिव नाबालिग को अश्लील फोटो भेजता था जिससे नाबालिग उदास रहने लगी। जब परिजनों ने उससे उदासी का कारण पूछा तो उसने बताया कि, एक माह पूर्व वह स्कूल से घर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी उसका पीछा किया। उसे जबरदस्ती पकड़कर झाड़ियों में ले गया और रेप कर फोटो ले लिया, वीडियो भी बनाए।
आरोप है कि, शिव छात्रा को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अश्लील बातें करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर में सुसाइड के दिन भी आरोपी की ओर से मैसेज किए जाने का जिक्र है। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
