हरियाणा डेस्क: देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं कोरोना महामारी में लगाए गए लॉकडाऊन ने हालत बद् से बद्तर कर दिए हैं। हालत यह हो गए हैं कि, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने के भी लाले पड़ गए हैं। आप नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते पैट्रोलियम के दामों के कारण खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं, दालें, खाद्य तेल, चीनी, आटा के दामों में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गैंस का सिलेंडर 800 से पार हो गए हैं। डीजल और पैट्रोल के दामों में आग लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण बहुत से लोगों को अपनी नौकरियां भी गवानी पड़ गई जिस कारण उन्हें अपने परिवार वालों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। महामहिम राष्ट्रपति के नाम भेजे ज्ञापन में उन्होंने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
