Thursday , 29 October 2026

पति से विवाद के चलते पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सरेआम खुद को लगाई आग

नेशनल डेस्क- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला इलाके में एक नवविवाहिता ने सड़क पर पति से विवाद होने के बाद खुद के शरीर में आग लगा ली। घटना रविवार देर शाम की है। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि, एक महिला के शरीर में आग लगी है और वह चीखते चिल्लाते हुए मैदान में दौड़ रही है। पर्णश्री थाने की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा उसके पति उत्तम गायन को पुलिस ने धर दबोचा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गत 11 अक्टूबर को दोनों की शादी हुई थी लेकिन उत्तम पहले से शादीशुदा था और यह बात युवती से छिपाई थी। इतना ही नहीं उत्तम ने उसकी कई अश्लील तस्वीरें भी निकाल ली थी जिन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद युवती अपने घर चली गई थी। इस बीच रविवार शाम को उत्तम ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

Read More Stories:

बेहला के आर्य समिति क्लब के मैदान में दोनों मिले थे और देखते ही देखते विवाद हो गया जिसके बाद लड़की ने खुद के शरीर में आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *