मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के देवास जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर एक छात्रा जयपुर में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले के प्रेम जाल में फंस गई। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती, प्यार और फिर नजदीकियां बढ़ी। जैसे ही किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई तो लड़के ने लड़की की निजी पलों की सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, देवास की लड़की जयपुर के मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। आरोपी युवक अमितेष विश्वकर्मा महाराष्ट्र के नागपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर पानीपूरी का ठेला लगाता है। वह भी देवास का रहने वाला है। युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से दोस्ती की। दोस्ती होने के बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। उसने लड़की को पहले देवास बुलाया और एक होटल में दुष्कर्म किया फिर जयपुर में सिंधी कैम्प स्थित होटल में 4 दिन लड़की को साथ रखा और संबंध बनाए।
Read More Stories:
आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच युवक ने छात्रा का सोशल मीडिया अकाउंट के बारकोड को स्कैन कर लिया और उसके मोबाइल में सेव सभी कान्टेक्ट नंबर अपने अकाउंट पर शेयर कर लिए। उसने छात्रा के कॉन्टेक्ट्स का वॉट्सएप ग्रुप बना लिया। इस बात का पता जब छात्रा को लगा तो दोनों में विवाद हो गया और छात्रा ने उससे बात करनी बंद कर दी। इससे नाराज लड़के ने छात्रा के साथ बिताए निजी पलों के वीडियो वायरल कर दिए। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाना चंदवाजी में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमितेष को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
