नेशनल डेस्क- दिल्ली के बुराड़ी इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, तीन लोग उसके घर में जबरन घुसकर उसके हाथ-पैर बांध दिए जिसके बाद सभी ने उसके साथ रेप किया। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि, इस दौरान रेप की वीडियो भी बनाई है। घटना के तुरंत बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाहर से ताला लगा मिला। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो महिला अर्धनग्न अवस्था में मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस वारदात में पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसी साल 29 अक्टूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश पर ब्लैकमेल कर रेप करने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में भी एक केस दर्ज है। अब दोबारा महिला ने पति के इशारे पर ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
Read More Stories:
मामले की जांच जारी
बतादें, 40 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह बुराड़ी इलाके में दानिश के मकान में रहती है। आरोप है कि, दानिश ने 2019 में नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। युवक के कहने पर ही वह दिल्ली आई थी। आरोपी ने उसे एक मकान में रखा. दिल्ली आने पर पीड़िता को पता चला दानिश दूसरे समुदाय का है। उसका नाम दानिश राणा उर्फ ईनाम है। जिसके बाद आरोपी ने उससे जबरन निकाह किया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
