Saturday , 25 July 2026

पत्नी के घर ना लौटने से गुस्साए पति ने उठाया बड़ा कदम, ट्रेन से कटकर दे दी जान

बिहार डेस्क- बिहार के भागलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर, पत्नी से नाराज होकर पति राजेन्द्र गोस्वामी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार सोमवार के देर रात आसपास के लोगों द्वारा रेल पटरी पर कटा पड़ा शव देखकर नवगछिया थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। मौत की सूचना पर मंगलवार के सुबह मृतक की पत्नी जीतू देवी रोती-बिलखती नवगछिया थाना पहुंची और शव की शिनाख्त की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यवहार से परेशान होकर आई थी मायके
मृतक राजेन्द्र गोस्वामी की पहली पत्नी उसके नशा करने की आदत से परेशान होकर छोड़कर चली गई थी। वर्ष 2013 में उसने मकन्दपुर के जीतू देवी से दूसरी शादी की। जीतू देवी से उसको तीन बेटी लक्ष्मी, सरस्वती और अनुष्का हुई थी। जीतू देवी ने बताया कि उसके पति कामकाज नहीं करते थे। दिनभर नशाकर लड़कियों के चक्कर में रहते थे। उसके व्यवहार से परेशान होकर मैं अपने बच्चों के साथ चार साल पहले मायके चली आई थी।

Read More Stories:

शव को किया परिजनों के हवाले
वह रविवार को दस बजे मकन्दपुर आये थे। बताया कि विदाई कराने आया हूं। मैंने माता-पिता से बात करने को कहा। आसपास के लोग जुट गए और कहा कि चार वर्षों में आए हो तो बच्चों के लिए क्या लाए। इस पर नाराज हो गए और कहा कि कुछ नहीं लाये हैं। इतना कहकर घर से चार बजे सुबह निकल गए तो लौट कर नहीं आये।

रात में 12 बजे के बाद नवगछिया थाने से फोन आया कि तुम्हारे पति की लाश पटरी पर मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम को यह व्यक्ति पटरी पर सिर रखकर लेट गया था। बाद में माल गाड़ी आई और कटने से इसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्ट अनुमंडल में करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *