Thursday , 10 September 2026

युवक ने महिला को दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट, जहर देकर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखज खबर सामने आई जहां पर एक विवाहिता से दुष्कर्म के बाद सुलह और सुलह के बाद दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर मामले में सुलह कर ली फिर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या भी कर डाली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ व एसओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। महिला मायके आई थी। घरवालों के अनुसार गांव के ही एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया था।

Read More Stories:

4 युवकों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, विवाह समारोह से लौट रही थी मासूम

दुष्कर्म के बाद जहर दिया गया
आरोपी युवक ने महिला को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। वहां उससे दुष्कर्म किया और जहर खिला दिया। महिला अचेत हो गई तो वह खेत में ही छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने के बाद पर सुबह परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का आरोप है कि, बेटी से दुष्कर्म के बाद जहर दिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज ने बताया कि, मामला जानकारी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

मामले की छानबीन हो रही है। आरोप है कि, पीड़िता से शादी से पहले इसी युवक ने दुष्कर्म किया था। तब तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। बाद में युवती की शादी हो गई। शादी के बाद युवती अपने मायके चली आई। इस दौरान जेल से छूटे आरोपी युवक ने मुकदमें में सुलह कर लिया। इस दौरान विवाहिता उक्त युवक से शादी का दबाव बनाने लगी। इसके बाद बीते 7 दिसंबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद जहर पिलाकर भाग गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *