Saturday , 25 July 2026

युवक ने युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क- राजस्थान में चूरू जिले के राजगढ़ से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पर महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती जबरन बंधक बनाकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। चूरू के एसपी से न्याय की गुहार लगाने के बाद अब आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। बता दें,आरोपी ने युवती को पहले 9 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवती को 9 दिन तक बंधक बनाकर रेप किया, फिर शादी का झांसा देकर 2 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने राजगढ़ थाने में दी गयी रिपोर्ट में बताया कि, आरोपी बलबीर राजगढ़ के ढढाल गांव का रहने वाला है, जो पांच साल पहले मुंबई में कपड़े का काम करता था। युवती की आरोपी से मुंबई में जान पहचान हुई जो दोस्ती में बदल गयी।

Read More Stories:

आरोपी दूसरी युवती के साथ भाग निकला
साल 2019 में आरोपी जब अपने गांव आया हुआ था तो उसने युवती को राजस्थान घुमाने का बहाना बनाकर अपने गांव बुला लिया। युवती जब उसके गांव आ गयी तो आरोपी बलबीर ने रात को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट की। उसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक रेप करता रहा। कुछ दिनों पहले युवती के पिता की बरसी होने पर वह मुंबई चली गयी लेकिन अब जब वापस गांव ढढाल आयी तो आरोपी किसी दूसरी युवती के साथ भाग गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *