Saturday , 25 July 2026

युवक ने युवती के साथ दोस्ती कर जबरन किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

झारखंड डेस्क- झारखंड के रामगढ़ जिले से शर्मसार कर रख देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक दलित युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने को लेकर 25 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसी वीडियो को दिखाकर वह बार-बार आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि, रामगढ़ थाना क्षेत्र की 19 वर्षीया एक दलित युवती ने पुलिस में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी कि कुंद्रु गांव के 25 वर्षीय मोहम्मद हसनैन ने उसके साथ दोस्ती की और नजदीकी बढ़ाकर जबरन उससे बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि, इतना ही नहीं मोहम्मद हसनैन ने अपने इस कुकृत्य की वीडियो भी बनायी तथा वीडियो दिखा कर उसे बार-बार धमकाने लगा तथा उससे बार-बार यौन संबन्ध बनाने की कोशिश करने लगा।

Read More Stories:

परेशान होकर युवती ने सोमवार को पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को आज भारतीय दंड संहिता और आइटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *