गांव खेवड़ा-झुंडपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फ्लोर मिल कर्मी की गर्दन पर चाकू अड़ाकर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।बिहार के जिला खगड़िया के गांव सोनिहार निवासी ललित ने बताया कि वह फिलहाल झुंडपुर के रहने वाले हैं। वह झुंडपुर में फ्लोर मिल में काम करते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम से बहालगढ़ आए थे। बाइक पर सवार होकर वह वापस झुंडपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी बाइक को रुकवा लिया। एक युवक बाइक से उतरा और चाकू की नोक पर उनसे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग गए। उन्होंने मामले से फ्लोर मिल संचालक व पुलिस का अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
