भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। पंचकूला सेक्टर 1 स्थित लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जुमला मालिकाना, देह शामलात, धोलीधार, मुकरेदार, काश्तकार और अबादकर लोगों को मालिकाना हक देने की मांग और जमीनों की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसान पंचकूला के विभिन्न स्थानों से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने कहा आज पंचकूला में प्रदर्शन किया गया है और आने वाले दिनों में हरियाणा के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। आगे कहा कि, आने वाले दिनों में किसान एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामज्ञापन सौंपा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
