Saturday , 25 July 2026

परिवार की इज्जत के नाम पर बेटी की गोली मारकर हत्या, मामला जानकर होश उड़ जाएंगे

यूपी डेस्क: यूपी के बदायूं में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां परिवार की इज्जत बचाने के लिए बेटी को मौत के घाट उतार दिया। जी हां, पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को कथित तौर पर गोली मार दी। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी पिता किसान है। उन्होंने सोमवार रात अपनी बेटी को एक युवक के साथ जाते हुए पकड़ लिया और उसे रोकने की कोशिश की। ऐसे में गुस्से में आकर उन्होंने देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी क्योंकि उसने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया था।

मृतिका की मां ने पुलिस को दी सूचना

ये पूरी घटना बिलसी थाना क्षेत्र के परोली गांव की है। मृतिका की मां ने पुलिस को सूचना दी और अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया। तो वहीं आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है और आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *