Monday , 26 October 2026

ऐसी चली तेज आंधी कि खिड़कियां ही उखड़ गई! शीशों के कांच भी टूटकर बिखरे!

गुरूग्राम\ हरियाणा:- तेज आंधी ऐसी चली कि एक सोसाइटी की खिड़कियां ही दिवार से उखड़ कर बाहर निकल गई ओर ये सब महज एक या दो घरों के साथ नहीं हुआ बल्कि 10 फ्लैटों की खिड़कियां ही उखड़ गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एल्डीगो सोसाइटी में टूट गई खिड़कियां

मामला गुरूग्राम के सोहना का है। जहां एल्डीगो नाम की एक सोसायटी में तेज आंधी तूफान का कहर देखने को मिला। आंधी ने एल्डीगो सोसायटी की तकरीबन 10 फ्लैटों की खिड़की फ्रेम को ही उखाड़ डाला।

तेज आंधी और तूफान का दिखा कहर

बीते शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी में बरसात में जहां दर्जनभर पेड़ उखड़ गए वहीं सोहना गुड़गांव मार्ग पर स्थित इंडिगो सोसाइटी में बने करीब 10 फ्लैटों के खिड़कियों के फ्रेम उखड़ गए

गुस्से में सोसाइटी के लोग

तो वहीं इस वाकये के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोग गुस्से में हैं। उन्होंने तो सोसाइटी प्रशासन पर खराब स्ट्रक्चर का आरोप लगाया है। सोसायटी में रहने वाले लोग डरे हुए हैं।

पुलिस व विधायक जांच के लिए पहुंचे

मामले की भनक पाते ही विधायक और सोहना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सोसायटी के लोगों ने एक लिखित शिकायत दी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

‘काफी कमजोर है फ्लैटों में स्ट्रक्चर’

सोसायटी के लोगों ने बताया कि फ्लैटों में स्ट्रक्चर काफी कमजोर है, जिसके कारण यह हुआ है। इसी को लेकर एक शिकायत सोहना पुलिस को दी गई है । नागरिकों ने बताया कि लगातार मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की जाती है तो मामूली सीमेंट लगाकर उसे पूरा कर दिया जाता है।

इस मौके पर पहुंचे सोहना हलका के विधायक ने बताया कि इस आंधी के कारण कई नुकसान हुआ है जो खिड़कियों के फ्रेम है वह उखड़ गए हैं दीवारों में भी नुकसान हुआ है इसको लेकर जांच कराई जाएगी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *