मंगलौर\ हरिद्वार:- मंगलौर में सिल्वर मेडल जीतने पर छात्र को स्कूल ने सम्मानित किया हैं। 8वीं कक्षा के मनमीन नाम के छात्र ने अंडर 16 किश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कि मनमीत ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- Read More Stories:- बच्चो के पढ़ाई के अलावा अब स्कूल में करने होंगे बड़े काम! आगे की जिंदगी में मिलेगी मदद!
सामान्य परिवार से है मनमीत
बता दें कि मनमीत एक सामान्य परिवार से है, जो कि मंगलौर के ग्रीन हिल्स ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 8 का छात्र है। मनमीत के पिता एक किसान और माता गृहणी है मनमीत पढ़ाई के साथ खेलो में भी काफी रुचि रखता है खेलो में सालो की कड़ी मेहनत कर किस्ती दौड़ में कामयाबी हासिल की मनमीत को सिल्वर मैडल जीतने पर विद्यालय ने सम्मानित भी किया।

मनमीत ने मैडल जीतकर लिया अध्यापको का आशीर्वाद
मनमीत ने मैडल जीतकर वापस आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कालखंडे और सभी अध्यापको का आशीर्वाद भी लिया। मनमीत ने छात्र छात्राओं को बताया कि विद्यालय ने उसका उत्साह बढ़ाया और माता -पिता ने हिम्मत बड़ाई है। पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता के लिए कैसे तैयारी की जाये उसका मार्गदर्शन भी किया।

Read More Stories:-माउंट एवरेस्ट के नजदीक पहुंची हरियाणा की बहू! बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ही बढ़ा रही कदम!
कड़ी मेहनत से प्राप्त की सफलता
मनमीत ने अपना लक्ष्य शुरुआत से ही निर्धारितकर कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की! विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा कि उनके विद्यालय मे समय- समय पर खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है और इसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी भी चल रही है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
