हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के वजीरपुर से एक दिल हदलाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला वकील पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया और उसे लहुलूहान कर दिया। महिला वकील ऑटो में सवार होकर सेक्टर 12 कोर्ट की तरफ आ रही थी। इस दौरान नकाबपोशों ने महिला पर हमला कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन पर लगाए ये आरोप
महिला का आरोप है कि, बार – बार 112 नंबर डायल करने पर भी मदद नहीं मिली। तो वहीं खेड़ी पुल थाने में जाने के बाद भी पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया। इसके अलावा बी के अस्पताल पर भी महिला ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि, 4 घंटे बैठाने के बाद भी उसकी एमएलआर कटी, लेकिन कोई इलाज नहीं मिला।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
