Friday , 11 September 2026

रिशतेदारों ने घर बुलाकर बेरहमी से की युवक की पिटाई, करवाया ऐसा घिनौना काम

राजस्थान डेस्क- राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां कोटा में 22 वर्षीय व्यक्ति को बंधी बना उसे पीटा गया इतने ही नही उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। । यह घटना 14 सितंबर को हुई थी जिसके दो दिन बाद, उसके दूर के रिश्तेदारों , उसकी चाची और चाचा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि वह उनके घर में घुस गया जिसके बाद यह घटना हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक के भाई ने दिया कुछ और बयान

इसके विपरीत युवक के बड़े भाई ने कुछ और ही कहानी सुनाई । उन्होंने कहा कि 14 सितंबर की शाम को कोटा जिले के जगपुरा गांव में दूर के रिश्तेदारों ने युवक को अपने घर पर आमंत्रित किया था। इसके बाद उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर रात भर बंधक बनाकर रखा।  उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया।

Read More Stories:


भाई ने कहा कि ,चाची और चाचा ने क्रूर पिटाई का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और गलती से इसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। पीड़ित अहमदाबाद में एक मजदूर है जो घटना के समय कुछ दिनों के लिए कोटा लौटा था। आरोपी चाचा होमगार्ड का काम करता है। “अब जो वीडियो सामने आया है उसके आधार पर दंपति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *