हरियाणा में भी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदियां उफान पर हैं। लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। वहीं करनाल में बारिश से घर में सो रहे दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मूसलाधार बारिश की वजह से मकान की छत गिर गई. जिससे कमरे में सो रहे दंपति की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मकान में सो रहे दंपति की मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार को करनाल जिले के सग्गा गांव में मूसलाधार बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिर गई। जिसकी वजह से मकान में सो रहे दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मकान कच्चा था। मकान की छत कड़ियों वाली थी। बारिश की वजह से छत कमजोर हो चुकी थी। पति पत्नी दोनों मकान के अंदर सो रहे थे, जबकि उनके बच्चे बरामदे में सो रहे थे।
जिससे दोनों की मौत हो गई, बच्चे जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि कमरे की छत गिरी हुई है। जिसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया। जिसके बाद लोगों ने मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में ले गए। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. मृतक दंपति के पास 4 बच्चे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
