Tuesday , 15 September 2026

महिला ने पति सहित ससुर पर लगाए सनसनीखेज आरोप

फतेहाबाद, 12 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): दहेज की मांग से प्रताड़ित एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। फातेहाबाद महिला थाना में कैथल पुलिस से प्राप्त जीरो एफआईआर के तहत पीडिता के ससुर के खिलाफ रेप और पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने की आईपीसी की धाराओं सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने  बताया कि करीब 7 साल पहले पीडित महिला की शादी फतेहाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। पीडिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया जबकि उसका (पीडिता) पति अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाता था।पुलिस ने  पीडिता के पति, ससुर सहित आरोपी ससुरालजनो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है औऱ पूरे मामले की महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *