Tuesday , 27 October 2026

Tokyo Olympics: मीराबाई चानू ने मेडल जीतकर खोला भारत का खाता, देश में खुशी की लहर

नेशनल डेस्क: भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया है। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया।इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।

देश में फैली खुशी की लहर


तो वहीं मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मीराबाई चानू की उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

तो वहीं, प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि भारत उत्साहित है मीराबाई का शानदार प्रदर्शन. भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *