Friday , 30 October 2026

दर्दनाक: भगत सिंह को फांसी पर चढ़ाने का चल रहा थो रोल,अचानक पैर फिसला और..

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगत सिंह की फांसी के दृश्य का पूर्वाभ्यास करते समय दस साल के एक बच्चे की पर फांसी का फंदा कसने से मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

परिजनों ने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि नाटक का पूर्वाभ्यास करते समय बच्चा स्टूल से फिसल गया और फांसी का फंदा कस जाने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबट ग्राम निवासी भूरे सिंह का 10 वर्षीय पुत्र शिवम मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रर्दिशत होने वाले भगत सिंह नाटक की तैयारी कर रहा था।

पूर्वाभ्यास के दौरान शिवम स्टूल से फिसल गया और उसकी मौत हो गई

फांसी के दृश्य के पूर्वाभ्यास के दौरान शिवम स्टूल से फिसल गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शिवम को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *