हरियाणा डेस्क: सीबीएसई ने 12 क्लास के रिजल्ट की घोषणा बीते कल यानी कि शुक्रवार को कर दी थी। सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2021 के लिए कुल 1,36,9745 रेगुलर विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था। इनमें से 1,30,4561 का रिजल्ट घोषित किया गया है। 1,29,6318 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यानी 99.37 फीसदी कुल पास प्रतिशत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ऑल इंडिया बने टॉपर
तो वहीं, CBSE 12वीं में पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ऑल इंडिया टॉपर बने है। हितेश्वर शर्मा ने इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए हितेश्वर को सीएम मनोहर लाल ने एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

बता दें, हितेश्वर ने 500 में 499 अंक प्राप्त किए है। जिससे हर प्रदेशवासी उन पर गर्व महसूस कर रहा है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
