पंजाब डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जिससे देश में खुशी की लहर फैल गई है। तो वहीं, कमलप्रीत कौर ने क्वालीफाईंग मुकाबले में 64 मीटर दूरी तक डिस्कस थ्रो फेंककर फाईनल के लिए क्वालीफाई किया है। कमलप्रीत कौर 64 मीटर थ्रो फेंककर 30 ओलिंपियन में दूसरे स्थान पर रही। अब 2 अगस्त को फाइनल मुकाबला होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कमलप्रीत कौर की जीत के बाद बांटे जा रहे लड्डू
कमलप्रीत कौर की जीत के बाद घर और गांव कबरवाला में खुशी का माहौल है। गांव में लड्डू बांटे जा रहे हैं और लोग दूर-दूर से बधाइयां देने के लिए आ रहे हैं।

इसके अलावा पंजाब के पूर्व-मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी फोन पर बधाई दी और अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी वीडियो कॉल करके कमलप्रीत कोर को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया।

इसके साथ ही तथा साथ ही साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी फोन पर परिवारीक सदस्यों को बधाई दी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
