उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर, एक चर्च के पादरी पर 11 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है। मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, चर्च के पास रहने वाले एक परिवार ने पादरी पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता का भी मेडिकल करवाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म
थाना के सीओ ने बताया कि, पीड़ित परिवार ने पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक, पीड़िता गांव के जिस स्कूल में पढ़ती है उसका प्रबंधक पादरी है। पादरी पैसों का लालच देकर लड़की को अपने साथ कमरे में ले गया। फिर वहां उसे पहले अश्लील फिल्म दिखाई और दुष्कर्म किया।
Read More Stories:
लड़की रोते-रोते घर आई और पूरी बात अपनी मां को बताई. मां ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
