Wednesday , 28 October 2026

कांग्रेस के सीनियर नेता शंकरनारायणन का 89 साल की उम्र में निधन, कई राज्यों में रहे थे राज्यपाल

नेशनल डेस्क- कांग्रेस पारिटी के सीनियर नेता रहे शंकरनारायणन का केरल के पलक्कड़ स्थित आवास पर रविवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। शंकरनारायणन पिछले डेढ़ साल से कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे। शंकरनारायणन ने अपने लंबे करियर के दौरान विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में काम किया। वे महाराष्ट्र, नागालैंड और झारखंड के राज्यपाल रहे थे। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस के सीनियर नेता नारायणन चार बार विधायक रह चुके थे और उन्होंने केरल की विभिन्न सरकारों में वित्त, उत्पाद शुल्क और कृषि विभागों का कार्यभार संभाला था। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर रखा गया है। आज शाम 5.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वी डी सतीसन सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र, झारखंड और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल के शंकरनारायणन के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना!

Read More Stories:

मुख्यमंत्री विजयन ने कही ये बात
शंकरनारायणन का निधन राष्ट्र और केरल के लिए एक क्षति है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि, शंकरनारायणन ने कांग्रेस पार्टी के नेहरूवादी दृष्टिकोण को बरकरार रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शंकरनारायणन ने नफरत या किसी अन्य सांप्रदायिक विचारों की संगत के बिना सार्वजनिक मुद्दों को संबोधित करते हुए धर्मनिरपेक्षता सहित नेहरूवादी दृष्टिकोण को बरकरार रखा।

आगे उन्होंने कहा कि, वह मेरे लिए एक संरक्षक की तरह थे। उन्होंने 16 वर्षों तक यूडीएफ का नेतृत्व किया। गंभीर राजनीतिक संकट के दौरान भी शंकरनारायणन ने हर चीज का आसानी से सामना किया। केरल विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने शंकरनारायणन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य ने एक वरिष्ठ और लोकप्रिय राजनीतिक नेता खो दिया है। बता दें शंकरनारायण की पत्नी राधा का पहले ही निधन हो गया था। उनके परिवार में उनकी बेटी अनुपमा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *