Thursday , 10 September 2026

बदमाशों ने पहले दिया चोरी की वारदात को अंजाम, फिर चलती ट्रेन में युवती के साथ किया गैंगरेप

नेशनल डेस्क: लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी से कसारा के सफर के दौरान 8 लोगों ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। चलती ट्रेन में युवती के साथ गैंगरेप किया गया। ये मामला सामने आने बाह हरकोई हैरान रह गया। तो वहीं पुलिस ने मामले में 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों ने पहले चोरी की वारदात को अंजाम भी दिया

मिली जानकारी के अनुसार, इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए। इन्होंने सबसे पहले लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पति के साथ ट्रेन में बैठी युवती को अपना शिकार बनाया। कसारा स्टेशन पहुंचने पर युवती ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी। जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *