Saturday , 25 July 2026

अनियंत्रित होकर पलट गई मजदूरों से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली, चीखों से दहल उठे आसपास के लोग

एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार एक मजदूरों से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और दर्जनभर मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना जिले के शमशाबाद में हुई है, जहां एक मजदूरों से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते दर्जन भर लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रॉली के पलटते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  इधर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठे हो गए और सभी दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि सभी सोयाबीन काटने जा रहे थे, इसी बीच ट्रॉली जैसे ही लटेरी पुलिया पहुंची वैसे ही अनियंत्रित होकर पलट गई।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *