Monday , 27 July 2026

बदमाशों ने कोर्ट के अंदर घुसकर वकील को गोलियों से भूना, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

यूपी डेस्क:  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में  कोर्ट के अंदर एक वकील की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कोर्ट में हडकंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई। वकील भूपेंद्र सिंह कोर्ट की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली सिर के पीछे के हिस्से में लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका। बाद में एक क्लर्क वहां पहुंचा, तो भूपेंद्र सिंह को जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस अब कोर्ट सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *