Monday , 27 July 2026

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने 5 राज्यों के चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, देखें

 नेशनल डेस्क: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इनके साथ युवा नेता अनुराग ठाकुर और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया है। इनके साथ लॉकेज चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

  • वहीं पंजाब के लिए चार का चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप पुरी, मिनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है।

  • गोवा के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मणिपुर के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

  • जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिन पांच राज्यों में साल 2022 में चुनाव होने हैं उसमें से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
  • पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी ने इस बार भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। वहीं अन्य राजनीतिक दल भी इन राज्यों में जीत का दम भर रहे हैं और पुरजोर तैयारियों में जुटे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *