नेशनल डेस्क: जम्मू और कश्मीर के डोडा में आज अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में गुरुवार की सुबह ये सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक घायल होने की आशंका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनियंत्रित होकर गिरी बस
मिली जानकारी के अनुसार, एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। वाहन में यात्रा कर रहे आठ यात्रियों के मारे जाने और दस से बारह लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को बचाने का कार्य जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
