Saturday , 12 September 2026

वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए- CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नही, बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक नया शिगूफा छोड़ा है। सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रही है। लेकिन एक आम आदमी को इससे क्या मिलेगा।

वन नेशन हंड्रेड इलेक्शन हो जाए, वन नेशन थाउजेंड इलेक्शन हो जाए, आम आदमी का कुछ नहीं मिलने वाला है। वन नेशन वन इलेक्शन की जगह वन नेशन वन एजुकेशन हो। वन नेशन वन इलाज हो। तब आम आदमी का भला होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सब केंद्र सरकार के चोंचले हैं, वे अपने चोंचले अपने पास रखें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन एजुकेशन से गरीब और अमीर के बच्चों को समान स्तर की शिक्षा मिलेगी। अंबानी-अडानी के बच्चे को जो शिक्षा मिलेगी, वही शिक्षा गरीब के बच्चों को भी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के लोग बीजेपी शासित मनोहर लाल खट्टर सरकार से तंग आ चुके हैं। वे बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। लोग दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा में भी विकास चाहते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *