हरियाणा डेस्क: जीन्द में हजारों किसानों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह के बेटे एवं हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह के घर का घेराव किया। खास बात यह रही कि सैकडो ग्रामीण महिलाओं ने इस घेराव का नेतृत्व किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
उनके पैतृक गांव डुमरखां में स्थित निवास का कई घण्टे तक घेराव किए रखा। घेराव के दौरान किसानों ने सांसद के घर के बाहर तीनो कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई है। इस मौके पर काफी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद था।

इस दौरान किसानों ने कहा कि, तीनो काले कानूनों के खिलाफ आज सांसद बृजेन्द्र के घर का घेराव किया गया है। या तो बृजेन्द्र सिंह इस्तीफा देकर किसानों के बीच में आए नहीं तो जो जिस जंनता ने उन्हे लोक सभा मे भेजने का काम किया है वही जंनता उन्हे मिट्टी में मिलाने का काम भी कर सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
