Sunday , 26 July 2026

अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर शख्स करता था रेप, परेशान नाबालिग ने उठाया ये कदम

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर जिले के मवई क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि, मेरी नाबालिग बेटी गांव स्थित एक किराने की दुकान पर अक्सर सामान लेने जाया करती थी। शिकायत में पिता ने बताया कि, लगभग एक पखवाडे़ पहले बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी के साथ मिल कर साजिश के तहत बेटी के साथ अपनी तस्वीरें खींच ली और उन तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो बना दिया।

Read More Stories:

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी
जिसके बाद आरोपी पीड़िता को उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम से अपने माता-पिता को अवगत कराया। जब इस संबंध में सैदपुर चौकी यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि, वह अभी अवकाश पर हैं। तहरीर आई होगी तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *