Sunday , 26 July 2026

भाभी ने 13 वर्षीय मासूम के साथ की क्रूरता की सारी हदें पार, गर्म चाक़ू से दागकर जलाया

नेशनल डेस्क- राजस्थान के उदयपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची को उसकी ही भाभी ने ही गर्म चाकू से दाग दिया। इस मामले में भाई भी शांत रहा और पत्नी के डर से बहन की कोई सहायता नहीं की। भाई अपनी बहन को पढ़ाने के लिए बिहार से लेकर आया था, मगर पढ़ाई के स्थान पर यहां मासूम को प्रताड़ना मिलने लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बिहार की रहने वाली 13 वर्षीय मासूम बच्ची को उनका मौसेरा भाई पढ़ाने के लिए राजस्थान के उदयपुर में लेकर आया था। शुरू में तो सब कुछ सही रहा, मगर धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगा।

Read More Stories:

दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी के साथ की हैवानियत, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हुए फरार

मासूम को गर्म चाकू से दागा
कुछ दिन के बाद भाभी ने अपना रूप दिखाना शुरू किया और बच्ची को पढ़ाने के स्थान घर के काम में लगा दिय। गलती होने पर भाभी उसे जमकर पीटती भी थी। एक दिन किसी बात से गुस्सा होकर भाभी ने 13 साल की मासूम को गर्म चाकू से दाग दिया। पत्नी के डर से भाई भी मासूम बच्ची की सहायता नहीं कर पाया। इस बात की सूचना CWC को दी गई। CWC की टीम ने बच्ची को वहां से रेस्क्यू किया। इस मामले में सवीना थाने में मामला दर्ज किया गया। अब बच्ची अपने माता-पिता के पास वापस बिहार जाना चाहती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *