हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी IAS जयवीर आर्य को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जयवीर आर्य को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जयवीर आर्य ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने मौके से 3 लाख रुपये बरामद किये है। एसीबी आज जयवीर आर्य को कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को ही आईएएस विजय दहिया को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। दहिया पर आरोप है कि हरियाणा कौशल निगम में 50 लाख रुपये के बिल पास करवाने के एवज में वो पैसे लेते थे। छह महीने पहले एक महिला की गिरफ्तारी के बाद दहिया को गिरफ्तार किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा वेयर हाउसिंग की महिला डीएम (जिला प्रबंधक) को नजदीक के जिले में पोस्टिंग देने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे गए थे। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। फिर आरोपी ने बताया कि यह पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी जयवीर सिंह आर्य के पास जाना है। दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का भय दिखाया गया। महिला अधिकारी ने पति ने करनाल एसीबी के एसपी राजेश फोगाट से संपर्क किया। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में टीम तैयार की गई और फिर गिरफ्तारी हुई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
