मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने इंसान की इंसानीयत पर कई सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल ये पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया जहां पर एक शख्स इस कदर तक हैवानियत से भर उठा की वो अपनी इंसानियत को ही भूला बैठा। क्योंकि वह व्यक्ति एक बेजुबान की जान लेने पर इस कदर उतारू हो गया कि, देखते ही देखते उस मासूम बेजुबान ने दम तोड़ दिया। क्या सच में एक बेजुबान की जान इतनी स्सती है जिसे जब चाहे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया जाए? बता दें, उस बेरहम शख्स ने सिर्फ इसलिए उस बेजुबान की जान ले ली, क्योकि वो शख्स के बार-बार भगाने के बाद भी उसकी गली में आ जाता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला
पूरी घटना हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू नरसिंह नगर चार शहर का नाका की है, जहां यह व्यक्ति बेजुबान पर पहले लाठी डंडो से हमला करता है फिर पत्थर से उसका मुंह कुचल देता है, जिससे उसकी मौके पर ही जान निकल गयी। इस व्यक्ति की हैवानियत का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह आवारा कुत्ता रोज घर पर मौजूद पालतू कुत्ते के साथ खेलता था। यह व्यक्ति कई बार इसको डंडे से भगा चुका था लेकिन इसके बावजूद भी रोज गली में आता था।
Read More Stories:
इसी दौरान बुधवार को भी आवारा कुत्तों का झुंड गली में पहुंचा, जिसमें से यह कुत्ता पालतू कुत्ते के पास पहुंचा तो व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उसने घर से लाठी निकाली और उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही शहर के सभी एनिमल लवर भी एकजुट हो गए और सभी हजीरा थाने पहुंचे, जहां इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि, मौके पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है। और उस जल्द ही व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
