हरियाणा और पंजाब की शंभू की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन पर एक ओर जहां पंजाब पुलिस की नजर है, वहीं जेब कतरे और नशेड़ी भी सक्रिय हो गए है। जो सीमा पर टकराव के दौरान युवाओं की जेब से मोबाइल निकाल रहे हैं। वहीं रात के समय भी किसानों की ट्रालियों में झांककर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को किसानों ने ऐसे ही नशेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को संदिग्ध मानते हुए काबू किया। तब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के चार फोन बरामद हुए। इनमें आईफोन से लेकर सैमसंग के मोबाइल शामिल थे। हालांकि किसानों ने बताया है कि उन्होंने पकड़े गए चोरों को इलाका पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि शंभू थाना पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी मानसा के हैं और जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
किसान नेता भी इसके लिए गंभीर हो गए हैं। आंदोलन में मग्न युवाओं को जेब कतरों व नशेड़ियों से भी सावधान रहने के बारे जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को भी दिल्ली कूच के टकराव के बीच किसान नेताओं की ओर से समय-समय पर मंच से अनाउसमेंट की जा रही थी। बोला जा रहा कि युवा अपने कीमती मोबाइल आईफोन आदि को संभाल कर रहे।
कुछ जेब कतरे इसका फायदा उठा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी आईफोन सहित तीन मोबाइल चोरी हो गए थे लेकिन उनकी किसान युवाओं ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं दी थी। जो मोबाइल पकड़े गए दो युवकों से वीरवार को मिले हैं वो बुधवार देररात को ही चोरी हुए थे। दरअसल, युवा किसान की रात के समय ड्यूटी थी और सुबह 3 बजे वह ट्रालियों में सोने के लिए गए थे। इसी बीच फोन चोरी हो गए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
